Manendragarh road accident: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में आज 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां आज दोपहर मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 39 अन्य यात्री घायल हुई है, जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
Also read: हाई कोर्ट में नेहा बोरा ने CJP प्रदर्शन से किया किनारा, बोलीं - 'न हमने कॉल दिया...न हम वहां गए'
कहां-कैसे हुआ हादसा?
बता दें, ये हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के पास हुआ, जब मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही बस ढलान और मोड़ वाले रास्ते पर चल रही थी। तभी अचानक बस चालक का नियंत्रण खो गया और बस सीधे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।
हादसे के समय चीख-पुकार मच गई थी। तो वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 6 लोगों को जान गंवानी पड़ी, जबकि 39 लोग घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।