Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में देहरादून की सीबीआई अदालत ने उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है। अदालत ने उन्हें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। और जांच के दौरान उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए आवेदन दिया गया है. अदालत यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इन परीक्षणों के लिए उनकी सहमति स्वतंत्र, स्वैच्छिक और और पूरी जानकारी के आधार पर हो तथा उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या अनुचित प्रभाव न हो।
अदालत की ओर से जारी किया गया समन -
अदालत की ओर से जारी किए गए समन में कहा गया की उर्मिला सनावर को दिए गए निर्धारित तारीख और समय पर उपस्तिथ होना होगा। ताकि प्रस्तावित परीक्षणों के लिए उनकी सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जा सके. अंकित भंडारी हत्याकांड का मामला सीबीआई की प्राथमिकी संख्या RC0502026S0002 में दर्ज है. मामले में BNS की धाराओं 238, 249 और 45 के तहत केस दर्ज है। सर्वविदित है की 23 दिसंबर 2025 को अभिनेत्री और ज्वालापुर की पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर ने वीडियो जारी की थी।
Also read: Uttarakhand News: भाजपा सरकार के सुशासन और विकास के आगे नहीं टिकेगी कांग्रेस की झूठ की दुकान, 2027 के लिए BJP तैयार
वीडियो में किया था खुलासा -
उर्मिला सनावर द्वारा बनाए गए वीडियो में उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति की ऑडियो रिकॉर्डिंग में दुष्यंत गौतम का नाम कथित वीआईपी से जोड़ा जा रहा है. इसके बाद पूरे प्रदेश में सीबीआई जांच की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ. इसी बीच सीएम धामी ने सीबीआई जांच के लिए संस्तुति दे दी। इसके बाद काई महीनों तक ठंडी पड़ी सीबीआई ने जांच तेज की। वहीं अंकिता के माता-पिता समेत विपक्ष नेता राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने दिल्ली के संसद गेट पर धरना दिया। इसके बाद अंकिता के माता-पिता सीबीआई निदेशक से मिले और 6 मांगें रखीं. अभी हाल ही में ज्वालापुर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सुरेश राठौड़ से भी सीबीआई ने पूछ ताछ की।