Search KhabarFast

Press ESC to close

बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम, प्रदेश महामंत्री बोले- उत्तराखंड में सत्ता के बदलाव की बयार

बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम, प्रदेश महामंत्री बोले-  उत्तराखंड में सत्ता के बदलाव की बयार

Uttrakhand News: रायपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए -2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम रायपुर स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें SIR प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में  बीएलए की भूमिका के साथ - साथ पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में बीएलए के योगदान को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में प्रत्येक बीएलए मिशन मोड पर कार्य करें।

निर्वाचन के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा के सभी 214 बूथों में BLA 02  नियुक्त कर दिए हैं तथा अधिकांश बूथों में मतदाता सहायता केंद्र खोलने का कार्य किया जा रहा है। जनपद के मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सभी बीएलए इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कट न पाए।

Also read: Uttarakhand News: बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सीएम धामी, दिया मदद का पूरा भरोसा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सत्ता के बदलाव की बयार- राजेन्द्र भंडारी  

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता  के बदलाव की बयार है। सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिये कांग्रेस पूरे प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच जा रही है। कार्यक्रम में श्री सूरत सिंह नेगी,विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू),श्री जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट,पार्षद अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, विनीत डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट,तेजेन्द्र रावत, सुलेमान अली,विनीत डोभाल,सिद्धार्थ अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने वजन कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार में लगेगी 800 मेगावाट की नई थर्मल यूनिट, बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी होगा तैयार

बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बरौनी में 800 मेगावाट क्षमता की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक वाली थर्मल बिजली उत्पादन इकाई लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

उत्तराचंल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने की बैठक, संस्कृति एवं विरासत को बनाए रखने पर दिया गया जोर

Uttrakhand News: 28 जून को देहरादून में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक श्री गीताभवन मंदिर में प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें पंजाबी समाज को एक मंच पर आकर अपने समाज की मजबूती और सेवा और समर्पण भाव के साथ सामाजिक कार्यों को करते हुए उत्तराखंड में पंजाबी समाज की संस्कृति एवं विरासत को बनाए रखने के लिए निरंतर समाज के सहयोग से कार्य करने की बात कही गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast