Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला के थाना नग्गल में SI कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत, सुसाइड की आशंका; जांच शुरू

Haryana News: अंबाला के थाना नग्गल में SI कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत, सुसाइड की आशंका; जांच शुरू

Ambala News: अंबाला में थाना नग्गल प्रभारी SI कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। कर्मवीर के छाती में गोली लगी थी। पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी। गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कर्मवरी सिंह के सुसाइड करने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

Also read: Haryana News: फरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आज 29 अगस्त की दोपहर को नग्गल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में  गोली लगने से मौत हो गई हैै। घटना के समय उनकी सर्विस रिवॉल्वर उनके पास ही पड़ी थी, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि जब ये हादसा हुआ, तब सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ने अपनी ड्यूटी पर थे।

बताया जा रहा है कि  गोली उनकी छाती में लगी।  घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया था।  फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या थी या सर्विस रिवॉल्वर से गलती से गोली चली। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत

Haryana News: फरीदाबाद से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गुड़गांव मार्ग पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों भाई अपनी बहनों के साथ बस का इंतजार कर रहे थे।

भोपाल में महिला की हत्या का खुलासा, पति की प्रेमिका ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। 23 अगस्त को राखी रैकवार के पति मोनू रैकवार ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast