Search KhabarFast

Press ESC to close

Emraan Hashmi H1N1: स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ी; बेंगलुरु इवेंट टला

Emraan Hashmi H1N1: स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ी; बेंगलुरु इवेंट टला

Emraan Hashmi H1N1: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के फैंस के लिए चिंता की खबर है। अभिनेता स्वाइन फ्लू यानी H1N1 से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के बाद इमरान फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। बीमारी के चलते उन्होंने बेंगलुरु में होने वाले अपने आगामी कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है।

इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी तबीयत से जुड़ा अपडेट प्रशंसकों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है, जिसके कारण वह तय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। अभिनेता ने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि बेंगलुरु का कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, बल्कि इसे आगे के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह कार्यक्रम 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में आयोजित किया जाएगा। इमरान के मुताबिक, पहले से खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे।

‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच आई बीमारी की खबर

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की सफलता के बीच उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसका निर्माण विशेष फिल्म्स ने किया है। फिल्म में इमरान ने शिवम पंडित का किरदार निभाया है। कहानी में शिवम से एक इंटरपोल अधिकारी संपर्क करता है, ताकि अपहृत बच्चों को बचाने में मदद मिल सके।

अहम भूमिका में दिशा पटानी और शबाना आजमी

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। दिशा ने फिल्म में जारा का किरदार निभाया है, जबकि शबाना आजमी गैंगस्टर क्वीन नफीसा की भूमिका में हैं। सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहशत में बॉलीवुड, कई सितारों ने जताई हैरानी; मुंबई पुलिस की 15 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना ने फिल्म और टेलीविजन जगत को हैरान कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई कलाकारों ने चिंता जताई और इसे बेहद डरावना बताया। सितारों ने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने पर राहत व्यक्त की और उम्मीद जताई कि पुलिस मामले की तह तक पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं, मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 15 टीमें गठित की हैं।

Tiger Shroff Firing Case: पट्टियों में नजर आए टाइगर श्रॉफ, घर पहुंचकर एकनाथ शिंदे ने जाना हाल; सुरक्षा का दिया भरोसा

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मामूली चोटें आईं। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल पूछा। बता दें कि रविवार शाम फुटबॉल क्लब से निकलते समय अभिनेता को निशाना बनाए जाने की खबरों के बाद, शिंदे ने देर रात टाइगर श्रॉफ के आवास पर जाकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें राज्य सरकार की सहायता का आश्वासन दिया। टाइगर श्रॉफ  के आवास से सामने आई तस्वीरों में अभिनेता को कंधे और छाती पर पट्टियां और दाहिने हाथ पर बैंडेज बांधे हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत करते देखा गया। मुलाकात के दौरान टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी मौजूद थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast