IED Blast In Nagaland:नागालैंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। नागालैंड के सुखोवी के पास असम राइफ्ल्स की गाड़ी में आईडी विस्फोट के कारण एक जवाह शहीद हो गया। जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस घटना में किसका हाथ? या फिर कोई उग्रवादी संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है? इसका खुलासा नहीं है और घटना की जांच जारी है।
मौके पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी
विस्फोट की घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर सुरक्षाबलों की कई टीमों को भेजा गया है। संदिग्ध हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सुखोवी मुख्य रूप से नागालैंड के दीमापुर के दीमापुर जिले में स्थित एक अहम और रेलवे स्टेशन है।
Also read: पिंपरी-चिंचवड़ हादसा... मलबे से सभी शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची 9; पीड़ित परिवारों को मुआवजे का ऐलान
हफ्तेभर में दूसरा धमाका
हफ्तेभर के भीतर नॉर्थ ईस्ट में विस्फोट की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 6 जुलाई को उखरुल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने घात लगाकर एक काफिले पर हमला किया था। जिसमें असम राइफ्लस की 40वीं बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए थे। मृतक जवाने की पहचान वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह के तौर पर की गई थी। हमले के दौरान दोनो घायल हो गए थे और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी जान चली गई थी।