Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल में दर्दनाक हादसा... साच पास मार्ग पर खाई में गिरी टैक्सी, चालक समेत 8 लोगों की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा... साच पास मार्ग पर खाई में गिरी टैक्सी, चालक समेत 8 लोगों की मौत

Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जनजातीय क्षेत्र चुराह के कालाबन इलाके में एक तीखे मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से आए एक परिवार ने पर्यटन स्थल डलहौजी में घूमने के लिए एक टैक्सी बुक की थी। इस दौरान उनकी मुलाकात दूसरे पर्यटक परिवार से हुई, जिसके बाद दोनों परिवारों ने टैक्सी साझा कर साच पास और आसपास के बर्फीले क्षेत्रों की सैर करने का फैसला किया।

कैसे हुआ ये हादसा?

शुक्रवार को सभी पर्यटक टैक्सी में सवार होकर बैरागढ़-किलाड़ मार्ग से साच पास की ओर रवाना हुए। शाम तक टैक्सी वापस नहीं लौटी तो वाहन मालिक को चिंता हुई। उन्होंने जीपीएस के जरिए गाड़ी की लोकेशन देखी। लोकेशन कालाबन क्षेत्र में एक ही जगह पर दिखाई दे रही थी और वाहन में कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि टैक्सी साच पास से बैरागढ़ की ओर लौट रही थी। इसी दौरान कालाबन के एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो वाहन में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृत पर्यटकों की हुई पहचान

मृतकों में टैक्सी चालक विश्वास सल्होता और कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ से आए सात पर्यटक शामिल हैं। मृत पर्यटकों की पहचान अरविंद चंद्राकर, प्राची, दर्श, अकशद, पी.जी. कार्तिघायन, मनीमाला और नंदन के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साच पास मार्ग पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस खतरनाक मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, चेतावनी संकेत लगाने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Also read: ‘बीजेपी के पांच गुटों की लड़ाई से आहत हैं जयराम ठाकुर’, सीएम सुक्खू का बड़ा बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर और अधिक कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और उनके भविष्य की रक्षा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम होगा।

Himachal News: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Uttarakhand News: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनी PM की 'मन की बात', बोले ‘पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता’

Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast