Coronavirus Updates : देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 89 लाख 58 हजार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

Coronavirus Updates : देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 89 लाख 58 हजार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

नई दिल्ली :  पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप है. वहीं भारत में भी कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 45,576 कोरोना के नए मरीज सामने आए है. साथ ही 585 लोगों की पिछले 24 घंटे में कोराना से मौत हुई है.

आपको बता दें कि, स्वायस्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 89 लाख 58 हजार हो गई हैं. वहीं अब तक 31 हजार 578 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है. साथ ही कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 43 हजार पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3502 की गिरावट आई है.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,486 नए मामले सामने आए है. साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले पांच लाख के पार हो गए हैं. वहींकोरोना से मरने वालों की संख्या 7,943 हो गई है.

Leave a comment