Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में 2759 पदों पर निकली भर्ती, कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट बनने का मौका

यूपी में 2759 पदों पर निकली भर्ती, कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट बनने का मौका

Group C Jobs Recruitment: क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग के तहत टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कृषि क्षेत्र में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा।

आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर लें। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 11 जून 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 18 जून 2026 तक का समय दिया गया है।

कैसे किया गया पदों का बटवारा? 

अगर पदों के वर्गवार बंटवारे की बात करें, तो सामान्य वर्ग के लिए 1692 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 573 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 275 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 213 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 6 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास वैध PET 2025 स्कोरकार्ड है। जिन उम्मीदवारों के अंक शून्य या निगेटिव हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन? 

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले PET 2025 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा। सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल के तहत लगभग 25,000 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें सरकार की ओर से अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। ये भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें