Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: MLA गोकुल सेतिया का पार्टी को मशवरा, बोले- पार्टी से अलग किसी भी हालत में नहीं हो सकते है

HARYANA NEWS: MLA गोकुल सेतिया का पार्टी को मशवरा, बोले- पार्टी से अलग किसी भी हालत में नहीं हो सकते है

HARYANA NEWS: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द डालने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ अब पार्टी के ही विधायकों के बयान भी सामने आ रहे है। सिरसा से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार बने विधायक गोकुल सेतिया ने भी ऐसे विधायकों के खिलाफ बिगुल बचा दिया है। सिरसा में अपने निवास पर विधायक गोकुल सेतिया ने पानी हाथ में लेकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को ही वोट डालने की कसम खाई है। गोकुल सेतिया का कहना है कि वे शुरू से ही कांग्रेसी रहे है और कांग्रेस की टिकट पर ही उन्होंने चुनाव लड़कर जीत हासिल की है ऐसे में पार्टी से अलग किसी भी हालत में नहीं हो सकते है।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम उजागर हो गए है लेकिन अभी तक कैंसिल हुए विधायकों के नाम जारी नहीं किए गए है । इसी पर सियासी रार छिड़ी हुई है। सभी पार्टी के नेता इसी बात पर तंज कस रहे हैं। इसी पर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की प्रतिक्रिया आई है।विधायक सेतिया ने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि पार्टी अगर नेमा धर्मी कराए 4 कैंसिल वोटों के लिए तो सबसे पहले उसके लिए सिरसा का विधायक गोकुल सेतिया तैयार है यह उन विधायकों पर कटाक्ष किया गया है, जिनका नाम पार्टी ने नहीं लिया है। गोकुल सेतिया ने पार्टी हाईकमान से उन विधायकों का नाम भी उजागर करने की मांग की है। इस दौरान विधायक गोकुल सेतिया ने मीडिया को दिए बयान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा, इतने दिन तक हम सभी कांग्रेस विधायक साथ रहे। ये साथ रहने की बात नहीं, जिस पार्टी ने यहां पहुंचाया है।विधायक गोकुल सेतिया का कहना है कि मेरी पार्टी से अपील है कि जिन 4 के वोट कैंसिल हुए हैं, उनको पार्टी क्लीयर नहीं करेगी। इससे उन लोगों के हौसले और ज्यादा बुलंद होंगे कि अपना वोट किस प्रकार से कैंसिल किया। जिसके लिए मेरा नाम वायरल किया गया, उसके लिए स्पष्ट तौर पर चंडीगढ़ में धरना दिया था। इस पर हमारे नेता प्रतिपक्ष ने क्लीन चिट दी थी।

विधायक सेतिया ने हाथ में जल उठाकर नेमा धर्मी पर आए और कहा-मैंने ईमानदारी से पार्टी के लिए वोट किया और कोई गलत नहीं थी। वो बिलकुल सही तरीके से डाला गया। ये निष्ठा और पार्टी के प्रति कर्मठता से पार्टी उम्मीदवार को वोट दिया। पहले उसकी डिटेल निकलवाइए कि वो कैंसिल कैसे हुए। किसी के पीछे कोई मार्क हो या तथ्य नहीं खुलेंगे। जब तक इसके पत्ते नहीं खुलेंगे, ये पार्टी के लिए खतरनाक है। हाईकमान से कहूंगा कि सीरियस ले। पार्टी के भितरघात करने वालों का पता नहीं चलेगा तो उनके हौंसले बुलंद होंगे और ये लोग पेंशन लेते रहेंगे और किसी को आगे नहीं आने देंगे। पार्टी हाईकमान इन पर सख्त एक्शन ले।

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है, और इसी बीच सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतियाने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो विधायक पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर वोटिंग करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस को ऐसे विधायकों को तुरंत निष्कासित करना चाहिए, जिन्होंने चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी की है। उनका मानना है कि पार्टी की खिलाफत करने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं और जनता को सच्चाई पता चल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन विधायकों के वोट कैंसिल हुए हैं, उनके नाम भी उजागर किए जाएं। सेतिया ने कहा कि उन्होंने खुद “पानी हाथ में लेकर” कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्धको ही वोट देने की कसम खाई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 4 विधायकों के कैंसिल वोट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे गलत संदेश जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ सकती है। सेतिया ने कहा कि पहले ही 5 विधायक खुलेआम क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं और 4 विधायकों के वोट कैंसिल हुए हैं। अगर पार्टी ने अभी सख्ती नहीं दिखाई, तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से अपील की कि जल्द से जल्द ऐसे विधायकों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। अपने ऊपर लगे किसी भी आरोप को खारिज करते हुए सेतिया ने कहा कि उनका पार्टी के खिलाफ वोट डालने में कोई रोल नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें  बीजेपी की तरफ से किसी तरह का प्रलोभन या दबाव नहीं दिया गया। हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ जरूर की और कहा कि वह पहले भी उनकी सराहना करते थे और आगे भी करते रहेंगे।

सेतिया ने उठाए सवाल 

वहीं, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल के कांग्रेस से अगला चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर भी सेतिया ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ना चाहते है तो फिर इतने समय तक पार्टी की बैठकों में क्यों शामिल होते रहे। सेतिया ने कहा कि अगर पार्टी ऐसे नेताओं को बाहर करती है, तो उनकी सदस्यता भी समाप्त हो सकती है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें