Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका ने ईरान को भेजा 15-पॉइंट प्लान, युद्ध समाप्ति और परमाणु पर रोक की शर्तें

अमेरिका ने ईरान को भेजा 15-पॉइंट प्लान, युद्ध समाप्ति और परमाणु पर रोक की शर्तें

Trump Peace Plan: अमेरिका ने ईरान को एक 15-पॉइंट का शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी सीमाएं और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के पुनः खुलने की शर्तें शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को सामने आई। The New York Times के दो अनाम अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया, और पाकिस्तान ने इसे मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया है।
 
क्या है इस योजना का उद्देश्य?
 
इस योजना के अनुसार, अमेरिका और ईरान एक महीने का युद्ध विराम घोषित करेंगे, जिसके दौरान वे इस प्रस्ताव पर बातचीत करेंगे। इस योजना में ईरान पर अपनी मिट्टी पर किसी भी तरह के यूरेनियम समृद्धिकरण (enrichment) को बंद करने और समृद्ध यूरेनियम सामग्री सौंपने का दबाव है। अमेरिका और इजरायल का कहना है कि यह सामग्री परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल हो सकती है।
 
ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए जाएंगे
 
योजना के अनुसार, ईरान को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के माध्यम से बिना रोक-टोक के जहाजों की आवाजाही की अनुमति देनी होगी। ये जल मार्ग दुनिया के कुल तेल का लगभग पांचवां हिस्सा ले जाता है। पिछले कुछ हफ्तों में ईरान ने इसकी आंशिक नाकाबंदी की थी, जिससे वैश्विक ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई थीं। इसके बदले में ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए जाएंगे। इसके अलावा, ईरान को अपने नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम, विशेष रूप से बुशहर साइट के विकास में मदद मिलेगी। बुशहर पर मंगलवार को ईरान ने इजरायल पर हमला करने का आरोप लगाया।
 
व्हाइट हाउस ने नहीं को कोई टिप्पणी
 
व्हाइट हाउस और स्टेट डिपार्टमेंट ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि उन्हें ईरान के साथ कूटनीति को लेकर आशावादी हैं। ट्रंप ने फरवरी 28 को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी की हत्या के बाद ईरान और इजरायल पर हमला शुरू किया था। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्ताव में ईरानी सरकार को बदलने की कोई शर्त शामिल नहीं है। हाल ही में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों को सरकार ने बेहद कड़े ढंग से दबाया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए। यह योजना ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने और मध्य पूर्व में स्थिरता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Houthi Attack: सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नेपाल में बाढ़ का कहर! 35 मकान बहे, कई पुल तबाह, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Flood In Nepal:नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ के पानी ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 35 मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जबकि कई पुल बहने से आवागमन भी प्रभावित

पाकिस्तान में इमरजेंसी से इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा सरकार निलंबित; CM समेत नेताओं की गिरफ्तारी का दावा

Imran Khan Party Government Termineted:पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरजेंसी लागू कर दी है। इस फैसले के साथ ही प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब PTI इमरान खान की रिहाई की मांग

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast