Search KhabarFast

Press ESC to close

वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, याचिका खारिज कर कहा- अभी मामला समय से पहले

वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, याचिका खारिज कर कहा- अभी मामला समय से पहले

Vandemataram Circular: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने बुधवार, 25 मार्च  को ‘वंदे मातरम्’ गाने को लेकर दाखिल एक याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यह याचिका “समय से पहले” दायर की गई है और इसमें भेदभाव की आशंका सिर्फ अंदेशों पर आधारित है। यह याचिका मोहम्मद सईद नूरी की ओर से दाखिल की गई थी, जिसमें गृह मंत्रालय के उस सर्कुलर को चुनौती दी गई थी, जिसमें सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाने की बात कही गई है। 

याचिकाकर्ता के वकील ने दी दलील

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल थे। उन्होंने साफ कहा कि ये निर्देश अनिवार्य नहीं है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी कि देश में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है, लेकिन अगर किसी को उसकी आस्था के खिलाफ ‘वंदे मातरम्’ गाने के लिए मजबूर किया जाता है, तो यह “निष्ठा के सामाजिक प्रदर्शन” जैसा दबाव बन सकता है।

जस्टिस बागची ने पूछा सवाल

इस पर जस्टिस बागची ने पूछा कि क्या सर्कुलर में ऐसा कोई प्रावधान है, जिसमें गाना न गाने पर सजा का प्रावधान हो या किसी को कार्यक्रम से हटाया गया हो? जवाब में हेगड़े ने कहा कि भले ही कानूनी सजा न हो, लेकिन सामाजिक दबाव जरूर बनता है। मुख्य न्यायाधीश ने भी सवाल किया कि क्या याचिकाकर्ता को ऐसा कोई नोटिस मिला है, जिसमें उन्हें गाने के लिए मजबूर किया गया हो।

यह वैकल्पिक है- कोर्ट

अदालत ने कहा कि सरकार के निर्देश में ‘may’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, यानी यह वैकल्पिक है। इसका मतलब है कि किसी को गाना है या नहीं, यह उसकी स्वतंत्रता पर निर्भर करता है। बेंच ने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या उसे मजबूर किया जाता है, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। फिलहाल, यह याचिका केवल “अस्पष्ट आशंका” पर आधारित है, इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें