Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: चैती छठ समापन के बाद गंगा में बड़ा हादसा, युवक को बचाने कूदे 4 लोग, 2 की मौत, 1 लापता

Bihar News: चैती छठ समापन के बाद गंगा में बड़ा हादसा, युवक को बचाने कूदे 4 लोग,  2 की मौत, 1 लापता

Bihar News: बिहार के पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चैती छठ पर्व के समापन के बाद गंगा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, दमराही घाट पर स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए चार लोग नदी में कूद पड़े। लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि कुल पांच युवक डूबने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद और प्रशासन की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन युवक गहरे पानी में समा गए। बाद में SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो शव बरामद कर लिए हैं, जिनकी पहचान रोहित और गणेश के रूप में हुई है। वहीं शिबू नामक युवक की तलाश अब भी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बैरिकेडिंग के बाहर पानी में मस्ती के दौरान हुई, जहां लापरवाही भारी पड़ गई।

परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, सभी युवक कंकड़बाग के जोगीपुर इलाके के रहने वाले हैं, जो छठ पर्व में शामिल होने घाट पहुंचे थे। मौके पर मालसलामी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौजूद है। दोनों शवों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast