Coronavirus updates : देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 88 लाख 45 हजार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

Coronavirus updates : देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 88 लाख 45 हजार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

नई दिल्ली :पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 29,164 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. साथ ही पिछले 24 घंटे में 447 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं अब तक देश में 1,30,109 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 88 लाख 45 हजार को पार कर गया है. साथ ही अब तक कुल 82 लाख 90 हजार 371 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके है.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3797 नए केस सामने आए है. इतने ही समय में 99 लोगों की जान चली गई है. साथ ही कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 89 हजार के पार पहुंच गई है. जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 7713 हो गया है.

Leave a comment