
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 45,882 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 584 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 90 लाख 4 हजार हो गई हैं. वहीं अब तक एक लाख 32 हजार 202 लोगों को जान जा चुंकी है. साथ ही कुल एक्टिव केस की संख्या 4 लाख 43 हजार के पार हो गई है.
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में साढ़े 7 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना से 98 लोगों की जान गई है. दिल्ली में कुल 43,000 कोरोना के एक्टिव केस हैं.

Leave a comment