Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 6 September 2026: 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवा बरपाएगी कहर

Kal Ka Mausam 6 September 2026: 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवा बरपाएगी कहर

Kal Ka Mausam 6 September 2026: देशभर में मानसून एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 सितंबर यानी को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलेगी। इस आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा जंगल वाले इलाके में यात्रा करने से बचने की चेतावनी भी दी गई है।

देश के 24 राज्यों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के भविष्यवाणी के अनुसार 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा,राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, नागलैंड, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल यानी 6 सितंबर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दैरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 6 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।  
Also read: Wi-Fi Connection:फ्री वाई-फाई की आदत पड़ सकती है भारी, कनेक्ट करने से पहले भांप ले इस तरह के खतरे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jabalpur Nagpur Expressway: जबलपुर से कई शहरों की होगी कनेक्टिविटी आसान, मुंबई-पुणे-गोवा का सफर होगा आधा

मध्य प्रदेश के जबलपुर और आसपास के लोगों के लिए सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी राहत की खबर है। प्रस्तावित जबलपुर-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से महाराष्ट्र और गोवा तक पहुंचना पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो सकता है।

निशु आजाद के पिता से कथित मारपीट मामले में बुरे फंसे स्वतंत्र भारद्वाज, एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Swatantra Bhardwaj Police Custody: स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बीते दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast