Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्रेकअप का लिया ऐसा बदला, प्रेमिका पर ठोक दी 97 RTI, पुलिस से पूछ डाले अजीबोगरीब सवाल

ब्रेकअप का लिया ऐसा बदला, प्रेमिका पर ठोक दी 97 RTI, पुलिस से पूछ डाले अजीबोगरीब सवाल

Boyfriend Files 97 RTI For Ex Girlfriend: RTI यानी सूचना का अधिकार कानून जनता को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार देता है, लेकिन तमिलनाडु के एक युवक ने इसका ऐसा इस्तेमाल किया कि सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। ब्रेकअप से आहत प्रेमी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की पल-पल की खबर जानने के लिए पुलिस विभाग में 97 RTI डाल दीं, जिसमें 1887 सवाल पूछे।

क्या है पूरा मामला?

मामला तमिलनाडु के विल्लुपुरम का है। यहां के रहने वाले ए. संतोष नाम के युवक का 2021 से 2024 के बीच आर्ट्स कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक लड़की से अफेयर था। कुछ समय बाद लड़की ने रिश्ता तोड़ दिया, लेकिन संतोष इसे स्वीकार नहीं कर पाया।लड़की से सीधे बात करने की बजाय उसने पुलिस को हथियार बना लिया। नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच उसने जिला एसपी और लोक सूचना अधिकारी को 97 अलग-अलग RTI अर्जियां भेजीं। इनमें कुल 1,887 सवाल थे, जिनमें 43 को उसने 'कानूनी पूछताछ' बताया था।

RTI में पूछे अजीबोगरीब सवाल

संतोष ने RTI में जो सवाल पूछे, वो और भी हैरान करने वाले थे - क्या मेरी पूर्व प्रेमिका किसी और के साथ रिलेशन में है?, उसने कितने लोगों को धोखा दिया है?, वो कितनी बार रिलेशनशिप में रही है?, क्या उसकी शादी हो गई है?, वो कहां रहती है और कहां काम करती है?, क्या वो जिंदा है या मर गई है? इतना ही नहीं, उसने उन लोगों की तस्वीरें भी मांगी जिन्होंने युवती से बात की थी। पुलिस के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं था, क्योंकि ये जानकारी न तो सरकारी रिकॉर्ड में थी और न ही पुलिस इसे किसी तीसरे व्यक्ति को दे सकती थी। जब पुलिस ने जवाब नहीं दिया तो संतोष ने तमिलनाडु राज्य सूचना आयोग में शिकायत कर दी कि उसे सूचना नहीं दी जा रही है।

Also read: छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी तमिलनाडु सरकार, CM विजय ने 'वेत्री लैपटॉप योजना' को दी मंजूरी

सूचना आयोग ने लगाई फटकार

मामला जब सूचना आयोग पहुंचा तो आयोग ने उल्टा संतोष को ही फटकार लगा दी। आयोग ने कहा कि RTI का इस्तेमाल पर्सनल बदला लेने और किसी की निजता में दखल देने के लिए नहीं किया जा सकता। ये निजी जानकारी है जो RTI के दायरे में नहीं आती।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी तमिलनाडु सरकार, CM विजय ने 'वेत्री लैपटॉप योजना' को दी मंजूरी

Free Laptop To Students:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए 'वेत्री लैपटॉप योजना' लागू करने का आदेश जारी किया है। इस योजना के लिए सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व में योजना की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast