
Today Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही सुबह और रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है और दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ डेवलप होने की संभावना जताई है। जिसकी वजह से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बदलाव हो रहे है। हाल के दिनों में तापमान बढ़ने की सूचना मिली है, जबकि दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे बारिश और ठंड का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे में उत्तर भारत के कई मैदानी भागों में बारिश, फॉग और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में फॉग, 4 राज्यों में शीतलहर और 8 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड बनने का अनुमान जताया गया है।
दिल्ली में भारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में 29 जनवरी से एक फरवरी के बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ जाएगी। दिल्ली के साथ हरियाण, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सप्ताह के आखिरी में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Leave a comment