Search KhabarFast

Press ESC to close

Today Gold Silver Price 03 September 2026: सोने-चांदी में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, खरीदने का शानदार मौका जानें आज का ताजा भाव

Today Gold Silver Price 03 September 2026: सोने-चांदी में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, खरीदने का शानदार मौका जानें आज का ताजा भाव

Today Gold Silver Price 03 September 2026: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 142 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, अलग-अलग बाजार स्रोतों के मुताबिक सोने की कीमत करीब 1,53,020 रुपये से 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,433.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, चांदी में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में पिछले दो दिनों में चांदी करीब 10,000 रुपये सस्ती होकर 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। हालांकि MCX पर चांदी का वायदा भाव 157 रुपये चढ़कर 2,30,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,36,020 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 65.56 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि गुडरिटर्न्स ने इसका भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो बताया है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के ताजा रेट भी इसी उतार-चढ़ाव के बीच अलग-अलग बने हुए हैं।

चलिए जानते हैं देश के प्रमख शहरों में सोने-चांदी का हाल

दिल्ली

24K सोना – ₹1,52,170 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,39,500 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,14,170 प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम

मुबंई

24K सोना – ₹1,52,020 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,39,350 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,14,020 प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24K सोना – ₹1,52,020 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,39,350 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,14,020 प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24K सोना – ₹1,52,020 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,39,350 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,17,200 प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी मजबूत, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 शहरों के रेट

13 सितंबर 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में मांग, महंगाई और डॉलर-रुपये की चाल का असर कीमती धातुओं के दाम पर पड़ रहा है।

Gold-Silver Price Today 12 September 2026: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, Gold-Silver Rate ने फिर चौंकाया, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 12 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले दिल्ली में सोने का भाव 2,700 रुपये गिरकर सभी टैक्स समेत 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 129 रुपये यानी 0.08% की गिरावट के साथ 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,784 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,53,240 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,390 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast