Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 03 September 2026: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-हरियाणा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 03 September 2026: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-हरियाणा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 03 September 2026: देश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है। जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को हरियाणा, दिल्ली और बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तटीय इलाकों में मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज 3 सितंबर को मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD के अनुसार राजधानी में भारी बारिश के साथ आंधी चल सकती है और इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, हरदोई, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, इटावा, उन्नाव, हमीरपुर और सुल्तानपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

IMD ने 3 सितंबर 2026 को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम और केरल में मौसम बिगड़ सकता है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है, जबकि इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां भी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast