Search KhabarFast

Press ESC to close

'लानत है ऐसी जिंदगी पर, दुनिया को दिखाओ...' रोहित-कोहली को खरी-खोटी सुना गए योगराज सिंह

'लानत है ऐसी जिंदगी पर, दुनिया को दिखाओ...' रोहित-कोहली को खरी-खोटी सुना गए योगराज सिंह

Yograj Singh Statement: पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। योगराज सिंह ने खिलाड़ियों के पत्नियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिससे वो आलचकों के निशाने पर आ गए हैं।

योगराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नहीं आंकना चाहिए बल्कि प्रदर्शन और फीटनेस खिलाड़ियों के करियर पैमाना होना चाहिए। भारत में लोग 40 के बाद खुद को बूढ़ा मानने लगते हैं। महिलाएं 30 के बाद कहती है फिट नहीं रह सकते बच्चे बड़े हो गए हैं।

योगराज सिंह का बड़ा बयान

योगराज सिंह ने कहा कि अक्सर घर की महिलाएं, पत्नियां आपको समझाने लगती है कि अब रिटायर हो जाओ, परिवार और बच्चों का ध्यान रखो। महिलाओं को खिलाड़ी और उसके करियर के बीच में नहीं आना चाहिए। योगराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी युवा खिलाड़ी है और रिटायर होने की सोच रहे हैं। लानत हैं ऐसी जिंदगी पर, दुनिया को दिखाओ की तुम बेहतरीन हो, तुम अपरिहार्य हो। अगर कोई खिलाड़ी 50की उम्र में भी दोहरा शतक ठोक रहा है, तो उसे कोई टीम से बाहर नहीं कर सकता।                

खिलाड़ियों के रिटायरमेंट पर बहस

आईपीएल 2026 के साथ ही दोनों दिग्गजों के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। इससे पहले योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें अभी रिटायर होने की जरूरत नहीं और आगे भी खेल सकते हैं। योगराज सिंह के ताजा बयान ने भारतीय क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ खिलाड़ी की उम्र को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं, अब उनकी निजी जिंदगी और पत्नी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें