India Womens Team Wins Gold Medal: जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत का परचम लहराया है। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के भारी-भरकम अंतर से हराया।
भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 48, स्मृति मंधाना ने 79 और ऋचा घोष ने 49 रनों की पारी खेली। इन पारियों के दम पर भारत ने 216 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
भारत ने खड़ा किया विशालकाय स्कोर
वहीं, 217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और इमेशा दुलानी ने पारी की शुरुआत की थी, जो पहले विकेट के लिए 18 रन बना सकीं। दूसरी तरफ बल्ले से कमाल करने के बाद शेफाली वर्मा ने गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने पॉवरप्ले में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने हसीनी परेरा को शून्य पर आउट किया। इसके अलावा दीप्ती शर्मा ने चमारी अट्टापट्टू को 21 रन और श्रेयंका पाटिल ने हर्षिता माधवी को शून्य पर आउट किया। यानी की कुल मिलाकर श्रीलंकाई टीम को कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम इंडिया के सही साबित हुआ। भारत के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 48 रन बनाए। वहीं, स्मृति मंधाना ने 79 रनों की पारी खेली। मंधाना ने 45 गेंदों की मदद से 79 रन बनाए। जिसमें 7 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने 11000 अंतरराष्ट्रीय रन रन पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई।
Also read: ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती की बड़ी छलांग, बुमराह-अर्शदीप की रैंकिंग में भी सुधार