Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली विधानसभा-मेट्रो स्टेशन सहित स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, आज पेश होना है बजट

दिल्ली विधानसभा-मेट्रो स्टेशन सहित स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, आज पेश होना है बजट

Threat To Delhi Assembly:दिल्ली का बजट पेश होना है। उससे पहले बम से उड़ाने की धमकी ने सनसनी फैला दी है। दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक ईमेल के जरिए ये धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरे विधानसभा की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई बम नहीं मिला है।

दरअसल, मंगलवार यानी 24 मार्च की सुबह 7.49 पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया। ईमेल में एलजी तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम है।

डिप्टी सीएम मोहन विष्ट क्या बोले

डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसी धमकियां तो सिर्फ सिरफिरे लोग देते हैं। निश्चित तौर पर सुरक्षा होनी चाहिए और हमे हल्के में नहीं लेना चाहिए। पहले भी इस तरह की धमकियां दी गई है। हम बिल्कुल भी डरने और घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चलेगा और बजट पेश किया जाएगा। कुछ सिरफिरे लोग सरकार को काम नहीं करने देना चाहते हैं। हम लोग डरेंगे नहीं क्योंकि ये दिल्ली के भविष्य की बात की है।

आज पेश होना है बजट

इससे पहले सोमवार यानी 23 मार्च को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत पारंपरिक खीर सेरेमनी के साथ हुई। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकसीत दिल्ली, हरित दिल्ली के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि बजट करीब 3 करोड़ दिल्लीवासियों के सपनों को साकार करेगा। सीएम रेखा ने कहा था कि यब बजट न सिर्फ बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करेगा बल्कि दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को सुधार करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast