
नई दिल्ली: यह दुनिया मे पेड़-पौधों से भरी हुई है। जहां एक तरफ पेड़ के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर इंसान के अलावा जीव-जंतु भी पेड़ पर निरभर है। वैसे तो आमतौर पर बरगद के पेड़ों के बारे मे ऐसा कहा जाता है कि उनका जीवनकाल सैकड़ों साल का होता है,लेकिन आज हम आपकों कुछ ऐसे पेड़ों के बारे मे बाताने वाले है, जिसे दुनिया क सबसे पुराना पेड़ कहा जाता है।
बता दें कि चिली के दक्षिणी एरिया के नेशनल पार्क में एक ऐसा पेड़ मौजूद है,जिसे बेहद प्राचीन बताया जाता है। ये पेड़ अलर्स कोस्तेरो नाम के नेशन ल पार्क मे मौजूद है। ये पेड़ साइप्रेड ट्री यानी सनौवर है। वैज्ञानिकों ने इस पेड़ को बड़ा ही रोचक नाम दिया है। वैज्ञानिक इसे ग्रेट गैंडफादर (Great Grandfather) कहते है। अगर आपको भी नेचर के बारे में जानना अच्छा लगता है तो इस पेड़ का इतिहास (History) आपको भी काफी पसंद आने वाला है।
हजारो साल पुराना है ये पेड़
इकोलॉजिस्ट जोनाथन बारिचविच के मुताबिक इस पेड़ की उम्र 5 हजार 4 सौ 84 साल पूरानी बताई गई है। वो बताते है कि स्पीशीज के पेड़ खत्म होते जा रहे है। उन्होंने कंप्यूटर मॉडल का इस्तेमाल कर पेड़ की पूरी हिस्ट्री का पता लगाने की कोशिश की जो कि वाकई मे काफी इंटरेस्टिंग था। इसके साथ ही ये पड़े अब तक सबसे पुराने पेड़ होने का खिताब भी अपने नाम कर चुका है।
Leave a comment