
हांसी: हरियाणा के हांसी में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। फायरिंग के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने अनाज मंडी चौकी में जाकर अपनी जान बचाई। इस फायरिंग के दौरान 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
हिसार दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा गांव के फ्लाईओवर के नीचे स्कॉर्पियो गाड़ी पर दो गाड़ियों में सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने अनाज मंडी चौकी में जाकर अपनी जान बचाई। इस फायरिंग के दौरान 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार दलजीत सिहाग अपनी स्कारपियो गाड़ी में सवार होकर निजी कार्य के लिए भिवानी के प्रेम नगर जा रहे थे।
इसी दौरान सैनीपुरा पुल के समीप दो गाड़ियों में सवार 8 से 10 युवकों ने दलजीत सिहाग की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियो ने दलजीत सिहाग की गाड़ी पर करीब 12 राउंड फायर किए है। इस हमले में दलजीत सिहाग,दीपक, अमित बूरा,राकेश, दीपक घायल हुए है। दलजीत सिहाग 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हत्या के मामले का आरोपी है दलजीत सिहाग कुछ समय पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
Leave a comment