Search KhabarFast

Press ESC to close

लास्ट डेट से पहले कर दो अप्लाई! सुरक्षाबलों में सब इंस्पेक्टर की 1,167 वैकेंसी, ये है पूरी डिटेल

लास्ट डेट से पहले कर दो अप्लाई! सुरक्षाबलों में सब इंस्पेक्टर की 1,167 वैकेंसी, ये है पूरी डिटेल

BSF SI Recruitment 2026 :  देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए सब-इंस्पेक्टर बनने का शानदार मौका आया है। सीमा सुरक्षा बल ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2026 के जरिए सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए BSF, CRPF, ITBP और SSB के पात्र कांस्टेबल, हेड-कांस्टेबल और ASI रैंक के जवान आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

जवानों के लिए प्रमोशन का बड़ा रास्ता

यह भर्ती उन जवानों के लिए प्रमोशन का बड़ा रास्ता है, जो लंबे समय से SI बनने का सपना देख रहे थे।वैकेंसी डिटेल्स की बात करें तो कुल 1,167 पदों में BSF के 235 पद हैं, जिसमें पुरुषों के 223 और महिलाओं के 12 पद शामिल हैं। CRPF के 377 पदों में पुरुषों के 347 और महिलाओं के 30 पद हैं। SSB के 125 पद महिलाओं के लिए हैं, जबकि ITBP के 430 पद भी महिलाओं के लिए रखे गए हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बुनियादी प्रशिक्षण सहित चार साल की नियमित सेवा पूरी होना जरूरी है।

Also read: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा ट्विस्ट! शाहीन-मुजम्मिल ने साजिश के आरोपों से किया साफ इनकार

आवेदक की अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

आवेदक की अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (CBT मोड), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा। सभी चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। ऐसे में पात्र जवानों को लास्ट डेट का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए, ताकि किसी तरह की तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा ट्विस्ट! शाहीन-मुजम्मिल ने साजिश के आरोपों से किया साफ इनकार

Delhi Blast: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को आरोपी मुज़म्मिल शकील और शाहीन सईद की तरफ से आरोपों पर दलीलें सुनीं। उन्हें दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस की साज़िश के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के पास एक कार में धमाका किया गया था। ब्लास्ट में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए थे।बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि इन दोनों आरोपियों का ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल की गई कार की खरीद से कोई लेना-देना भी नहीं है।

न महिला होने का दावा, न पुरुष की पहचान... नेहा बोरा के नॉन-बाइनेरी होने का क्या है पूरा मतलब?

What is Non-Binary:समाज में आमतौर पर लोगों की पहचान महिला और पुरुष के रूप में की जाती है, लेकिन हर व्यक्ति अपनी लैंगिक पहचान को इन दो श्रेणियों तक सीमित नहीं मानता। ऐसी ही एक पहचान है 'नॉन-बाइनेरी'। नेहा बोरा खुद को महिला या पुरुष के बजाय नॉन-बाइनेरी मानती हैं। इस पहचान को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि आखिर नॉन-बाइनेरी होने का क्या मतलब है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast