
AJAB-GAJAB: एक आम इंसान अगर एक रात भी ठीक से ना सोए तो उसकी सेहत पर असर पड़ता है। डॉक्टर्स भी स्वस्थ इंसान को 6 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में दुनिया में एक ऐसा शख्स है, जो एक या दो रातें नहीं बल्कि कई सालों से सोया नहीं। इस शख्स का दावा है कि वो बीते 61 सालों से सोया ही नहीं।
61 सालों से नहीं सोये इस शख्स की पहचान वियतनाम के रहने वाले थाई एनजोक (Thai Ngoc) के तौर पर हुई है। 80 साल के एनजोक का कहना है कि एक रात उन्हें बुखार हुआ था और उस रात के बाद वो फिर कभी नहीं सो पाए।हालांकि, एनजोक चाहते हैं कि किसी दिन उन्हें नींद आए।एक फेमस यूट्यूबर Drew Binsky को दिए इंटरव्यू में थाई एनजोक ने अपने ना सोने के बारे में बताया।
एक्सपर्ट इस तरह की बीमारी को इनसोम्निया (Insomnia) या अनिद्रा कहते हैं। इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन 61 सालों तक ना सोने के बावजूद इस शख्स के स्वास्थ्य पर कोई भी गलत प्रभाव नहीं पड़ा है।
नींद नहीं आने के बावजूद एनजोक 80साल की उम्र में भी टहलना-घूमना, खेत में काम करते हैं। उन्हें ग्रीन टी और राइस वाइन पसंद है। उन्होंने बताया कि काम करने के बाद सामान्य लोगों की तुलना में उन्हें कम थकान लगती है।हालांकि, जब वो ज्यादा ड्रिंक कर लेते हैं तो 1-2घंटे के लिए लेट जाते हैं। मगर पूरी नींद नहीं ले पाते।
हालांकि वो रोज बिस्तर पर जाते हैं, आंखें बंद करते हैं, लेकिन दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है और नींद पूरी नहीं हो पाती। हजारों रातें उन्होंने जाग कर बिताई हैं। वीडियो में एनजोक ने बताते हैं कि वह देसी शराब बनाने का काम करते हैं। रात 2-3 बजे तक काम करते हैं। उनपर कई रियलिटी चेक भी हो चुके हैं।
Leave a comment