Year End 2022 : इस साल दुनिया को अलविदा कह गए खेल जगत के ये बड़े सितारे

Year End 2022 : इस साल दुनिया को अलविदा कह गए खेल जगत के ये बड़े सितारे

नई दिल्ली: साल 2022 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। हर साल की तरह ये साल भी खट्टी-मीठी यादें देकर जा रहा है। इस साल में कुछ खिलाड़ी अपने उम्दा प्रदर्शन से दुनिया में छा गए तो कुछ ने सन्यास लेकर खेल क्षेत्र से विराम लिया। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जो दुनियाभर में अपने फैंस की आंखों को नाम करते हुए दुनिया को अलविदा कह गए। 
 
82 साल की उम्र में पेले का निधन
 
साल खत्म होने से ठीक दो दिन पहले यानी 29 दिसंबर को महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार पेले ने 82 साल की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाले पेले का सम्पूर्ण जीवन खेल के लिए समर्पित रहा। 
 
चरणजीत सिंह का निधन
 
भारत की हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का 27 जनवरी, 2022 में हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इनकी कप्तानी में भारत हॉकी टीम ने 1964 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 
 
शेन वॉर्न
 
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वर्ल्ड क्रिकेट के दिज्जग वॉर्न का 4 मार्च 2022 में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। 52 साल की उम्र में दुनिया छोड़ जानें से उनके फैंस बुरी तरह शौक में थे। टेस्ट मैच में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस दिग्गज का जाना क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है।
 
एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सीडेंट में मौत 
 
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर प्लेयर और वर्ल्ड कप विनिंग टीम के खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का निधन भी इस साल जून महीने में हुआ था। साइमंड्स की कार दुर्घटना में निधन से पूरे क्रिकेट जगत में लोग हैरान रह गए थे। साइमंड्स का 14 मई 2022 में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 26 टेस्‍ट और 198 वनडे खेलने वाले एंड्रयू साइमंड्स ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में गहरी छाप छोड़ी है। वह साल 2003 और साल 2007 में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे।
 
74 साल की उम्र में रोडनी मार्श का निधन
 
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रोडनी मार्श ने 74 वर्ष की उम्र में इसी साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। मार्श को विकेटकीपिंग के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। उनकी विकेटकीपिंग कौशल के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुरीद है।
 
पूर्व अंपायर की सड़क हादसे में मौत
 
इसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंपायर रूडी कोएर्टजन का कार हादसे में निधन हो गया था। उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के बेहतरीन अंपायर और नियमों के जानकार के तौर पर ख्याति मिली थी। साउथ अफ्रीका रेलवे में क्लर्क से नौकरी की शुरुआत करने वाले कोएर्टजन बाद में अपने पहले प्यार क्रिकेट की तरफ मुड़ गए।  

Leave a comment