Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, इंडेक्स फिसले, आईटी शेयरों में बनी मजबूती

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, इंडेक्स फिसले, आईटी शेयरों में बनी मजबूती

Stock Market: शुक्रवार 16 जनवरी को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 200 अंक चढ़कर 25,860 के ऊपर और सेंसेक्स लगभग 743 अंक की बढ़त के साथ 84,130 के स्तर को पार कर गया था। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफा वसूला, जिससे बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई।

निफ्टी 160 अंक से ज्यादा टूटा

लेटेस्ट कारोबार में निफ्टी सिर्फ 35 अंक की बढ़त के साथ 25,700 के आसपास और सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 83,500 के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स लगभग 600 अंक फिसल चुका है, जबकि निफ्टी 160 अंक से ज्यादा टूट गया है। इस गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है।

इसके बावजूद बाजार का सेंटिमेंट कुल मिलाकर पॉजिटिव बना हुआ है। आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। इंफोसिस समेत आईटी शेयरों में मजबूती कायम है। इंफोसिस के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है, जबकि टेक महिंद्रा करीब 3 फीसदी उछला है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।

बीएसई के शेयर हरे निशान पर

सेक्टोरल लेवल पर रियल्टी और मेटल शेयरों में मजबूती है। वहीं, FMCG शेयर लगभग स्थिर हैं। कुछ डिफेंसिव और हेल्थकेयर शेयरों में हल्की कमजोरी नजर आ रही है, जो बताता है कि निवेशक अभी ग्रोथ सेक्टरों को तरजीह दे रहे हैं। बीएसई के टॉप-30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि सिर्फ 7 शेयरों में मामूली गिरावट है। कुल बाजार पूंजीकरण की बात करें तो शुरुआती कारोबार में यह 470.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में घटकर फिर 468 लाख करोड़ रुपये के आसपास आ गया, यानी दिन की बढ़त लगभग खत्म हो गई।

स्मॉलकैप शेयरों में हलचल

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हलचल रही। Wardwizard Innovations के शेयर 16 फीसदी से ज्यादा चढ़े, Antelopus Selan Energy में करीब 15 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा पटेल इंजीनियरिंग, एंजेल वन, जेनटेक और फेडरल बैंक के शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखी गई। ग्लोबल स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत और महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बढ़त से भी बाजार को सपोर्ट मिला है। कुल मिलाकर, हल्की गिरावट के बावजूद बाजार का मूड अभी सकारात्मक बना हुआ है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 23 September: त्योहारी सीजन से पहले चेक करें सोने-चांदी की कीमत, यहां देखें प्रमुख शहरों के ताजा रेट

23 September Gold-Silver Rates:अमेरिका के भारत पर 100% टैरिफ के ऐलान के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिन 22 सितंबर 2026 मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने का बंद भाव ₹1,51,879 प्रति 10 ग्राम था। जबकि चांदी का बंद भाव ₹2,33,261 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। लेकिन आज 23 सितंबर को शुरुआती कारोबार में हल्की-सी गिरावट देखी गई।

MDR पर GST से छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा या नहीं? NPCI ने दूर कर दी सारी कंफ्यूजन

NPCI on UPI fee rules: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्पष्ट किया है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगने से छोटे व्यापारियों और डिजिटल भुगतान का कोई असर नहीं पड़ेगा। सार्वजनिक रूप से फैल रही चिंताओं को दूर करते हुए, NPCI ने कहा कि खुदरा डिजिटल लेनदेन इस कर से मुक्त हैं।

Gold and Silver Prices: US से आई इस खबर की वजह से सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है नए दाम

Gold and Silver Prices: सोमवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोना 153050 रुपये पर आ चुका है। सोने में 1300 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में 2400 रुपये की गिरावट के बाद 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast