Essential Oil For Skin: डल स्किन से हैं परेशान, इन एसेंसिअल ऑयल के इस्तेमाल से चेहरे पर आएगा निखार

Essential Oil For Skin: डल स्किन से हैं परेशान, इन एसेंसिअल ऑयल के इस्तेमाल से चेहरे पर आएगा निखार

 Essential Oil for Glowing Skin: आज के समय में तेल-मसाले वाला या जंक फूड खाने का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को हेल्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए सेहत के साथ स्किन का भी ध्यान रखना जरूरी है।

जैसे अच्छी हेल्थ और फिट रहने के लिए हम प्रोटीन के अलावा हरे पत्तेदार सब्जियां खाते है। ठीक वैसे ही स्किन के लिए एसेंशियल ऑयल जरूरी होता है। एसेंशियल ऑयल पौधों के फूल, पत्ते, छाल और जड़ों के अर्क से प्राप्त किए जाते हैं। रोजाना इनके इस्तेमाल से स्किन पर पिंपल्स नहीं होते है और स्किन ग्लोइंग बनती है। 

एसेंशियल ऑयल का चमत्कारी असर

एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से स्किन माश्चराइज रहती है। इसके लिए रोजाना रात में इसे लगाकर सोने से स्किन की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। आइए जानते हैं इन एसेंशियल ऑयल के बारे में, जो आपको स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। 

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लैवेंडर अपने शांत, सुखदायक और संतुलित गुणों के लिए जाना जाता है। इसे लगाने से स्किन मॉइस्‍चराइज होती है। साथ ही, ये स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करता है। एसेंशियल ऑयल को बादाम के तेल में मिक्स करके लगाने से चेहरे से दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलती हैं।

चंदन एसेंशियल ऑयल

शुरु से ही चंदन स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए चंदन एसेंशियल ऑयल को किसी भी स्किन टाइप पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन माश्चराइज होती है और साथ ही, चेहरे की रंगत भी निखरती है। इसे बादाम के तेल के साथ मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता है।

पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल

पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन के बैक्टीरिया और इन्फलेमेशन से लड़ने का काम करता है। ये स्किन पर पिगमेंटेशन को दूर करने में भी मदद करता है।

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल डैमेज स्किन सेल्‍स रिपेयर करता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो स्किन पर इंफेक्शन होने से रोकती है। इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसे नारियल के तेल के साथ मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता है।

टी-ट्री एसेंशियल ऑयल

टी-ट्री एसेंशियल ऑयल का यूज करने से स्किन पर होने वाले मुंहासे के साथ बालों की रूसी को कम करता है। ये अपने एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। 

Leave a comment