Search KhabarFast

Press ESC to close

जंग के बीच ईद का पैगाम, ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने दिया भाईचारे का संदेश

जंग के बीच ईद का पैगाम, ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने दिया भाईचारे का संदेश

तेहरानः इजरायल-अमेरिका और ईरान के बाच पिछले 22 दिनों से जंग चल रही है। इसी बीच आज यानी शनिवार को पूरे विश्व में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने सभी मुस्लिम देशों के नाम एक चिट्ठी लिख कर ईद की बधाई दी है। चिट्ठी में उन्होंने अपने पड़ोसी मुस्लिम देशों को अपना भाई और पड़ोसी बताया है।

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने चिट्ठी में लिखा कि आप हमारे भाई हैं, इसलिए हमारा आपसे कोई विवाद नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सभी मुस्लिम देशों को ईद की बधाई भी दी है। पेजेश्कियन ने लिखा कि "इस्लामी देशों और हमारे प्रिय पड़ोसियों के नाम। आप हमारे भाई हैं और हम आपसे किसी भी विवाद में नहीं हैं। हमारे मतभेदों से लाभान्वित होने वाला एकमात्र पक्ष ज़ायोनी इकाई (ज़ायोनी(यहूदी) राज्य) है। हम ईद-उल-फित्र के अवसर पर अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह हमें अपनी ताकत और एकता प्रदान करे, ताकि हम रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं पर अमल करके उनकी रज़ा हासिल कर सकें।

इजरायल-अमेरिका पर बोले राष्ट्रपति

अपने संदेश में राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने इजरायल और अमेरिका पर जमकर निशाना साधा। इजरायल और अमेरिका की अधिकांश आबादी यहूदी है। इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मार डाला था। इसके बाद से 22 दिनों की जंग में ईरान के 40 से ज्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और लीडर मारे जा चुके हैं। ईरान को इस युद्ध में लीडरशिप और बुनियादी ढांचों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast