Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! AIIMS में निकली 86 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! AIIMS में निकली 86 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

AIIMS Patna Recruitment 2026: बिहार के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी! अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने फैकल्टी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 2026/1के तहत कुल 86ग्रुप 'A' पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। ये पद प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। बता दें, आवेदन प्रक्रिया कल 20मार्च 2026से शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 04मई 2026तक है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 किस पद पर कितनी भर्ती?

AIIMS पटना के विभिन्न मेडिकल विभागों में कुल 86रिक्तियां निकाली गई हैं।

प्रोफेसर: 20पद 

एडिशनल प्रोफेसर: 5पद 

असिस्टेंट प्रोफेसर: 61पद

ये सभी पद नियमित आधार पर (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) भरे जाएंगे। विभिन्न विभागों में मेडिसिन, सर्जरी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स समेत अन्य स्पेशलिटी में वैकेंसी हैं।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव की जरूरत पड़ेगी। वहीं, अब आयु सीमा की बात करें तो पद के अनुसार अलग-अलग होगी, जैसे प्रोफेसर के लिए 50वर्ष तक, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50वर्ष तक। आरक्षण के नियम लागू होंगे। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल एडवर्टाइजमेंट में दी गई है।

आवेदन कैसे करें? 

1. ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं या सीधे recruitment.aiimspatna.edu.in पर क्लिक करें। 

2. रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें। 

3. एप्लिकेशन फी ऑनलाइन जमा करें (जनरल/ओबीसी के लिए शुल्क लागू, SC/ST/PwD को छूट या कम शुल्क)। 

4. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आधार होगा, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी। सिलेक्ट होने पर सैलरी प्रोफेसर के लिए ₹2,20,400 तक और अन्य पदों पर भी आकर्षक पे-स्केल मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के खरीदारों की बल्ले-बल्ले, दर्ज की गई गिरावट, जानें क्या है नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुए बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है। सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने में 1600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें