Search KhabarFast

Press ESC to close

अलीगढ़ में अजब-गजब! महिला ने दिया एक धड़ वाले जुड़वा बच्चों का जन्म, ऐसा करने पर मां की हुई मौत

अलीगढ़ में अजब-गजब! महिला ने दिया एक धड़ वाले जुड़वा बच्चों का जन्म, ऐसा करने पर मां की हुई मौत

Aligarh Conjoined Twins Birth: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके के मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक धड़ वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चों के सिर, हाथ और पैर अलग-अलग थे, लेकिन धड़ एक ही था। यह प्रकृति का अत्यंत दुर्लभ करिश्मा माना जा रहा है, जिसकी घटना दुनिया में लाखों में से एक होती है। लेकिन बच्चों की ये हालात देखकर मां  सदमे में आ गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

दो शरीर एक ही धड़ से जुड़ा

बता दें, सासनी गेट क्षेत्र की रहने वाली इस महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवार ने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने महिला की हालात देखकर सी-सेक्शन का फैसला लिया। ऑपरेशन के दौरान जब बच्चे बाहर आए तो सब हैरान रह गए। दोनों नवजातों का शरीर एक धड़ से जुड़ा था, जबकि ऊपरी और निचले अंग सामान्य थे। बच्चों को देखते ही मां को गहरा सदमा लगा। जिस वजह से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और डॉक्टरों के सब प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों ने बताया कि यह ‘कंजॉइन्ड ट्विन्स’ (जुड़वां जुड़े बच्चे) का केस है, जिसमें धड़ एक होने के कारण यह बेहद दुर्लभ श्रेणी में आता है। बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें न्यूनतम देखभाल में रखा गया है। हालांकि आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लेकिन महिला की मौत से परिवार सदमे में है। तो वहीं, अस्पताल प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें