Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

पीएम मोदी और पुतिन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। रूस ने बैठक से पहले भारत को रूस का रणनीतिक साझेदार बताया है। रूस के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क बहुत अहम होंगे। उन्होंने कहा कि आपसी संबंधों से जुड़े मुद्दे पर खुले और रचनात्मक चर्चा कर सकते हैं।

किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच यूक्रेन युद्ध और शांति के प्रयासों पर भी बातचीत हो सकती है। भारत ने शुरुआत से ही युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने पर जोर दिया है। इसके अलावा भारत-रूस के बीच व्यापार, आतंकवाद , सुरक्षा पर भी चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात कई मायनों में खास बताया जा रहा है।

भारत में हो रहा ब्रिक्स समिट

भारत में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। जिसमें 11 सितंबर से जुड़े सुरक्षा/प्रशासनिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इस समिट में दुनियाभर के नेता दिल्ली आने वाले हैं। वहीं, समिट को देखते हुए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके अलावा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। 
Also read: दिल्ली के अभिभावक ध्यान दें! 11 सितंबर को सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, जानें क्यों लिया गया इसका फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अपनों को खोने का गम...सत्य निकेतन हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने कहा- बच्चों को दिल्ली पढ़ने न भेजें

Delhi News: रविवार यानी 6 सितंबर का दिन, दिल्ली का सत्य निकेतन इलाके में सबकुछ सामान्य चल रहा था लेकिन, अचानक से सबकुछ बदल गया। कुछ घंटे पहले जहां लोगों की चहलकदमी थी, शांति और खुशहाली थी। वहां अगले कुछ में बर्बादी आ गई। पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद कुल 7 लोगों की जिंदगी चली और उन परिवार को मिला कभी ना भुला पाने वाला दर्द, जिन्हें अपनों को खोया।

सत्य निकेतन हादसे पर NSUI का प्रदर्शन, DU कुलपति से मांगा इस्तीफा; छात्रों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे के बाद छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह के एक कार्यक्रम में शामिल होने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast