Search KhabarFast

Press ESC to close

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज फुकेत से कोलकाता आई एक फ्लाइट के लैंड करने के बाद केबिन क्रू जब विमान का टॉयलेट साफ करने गए। तो उन्होंने शीशे पर "विमान में बम है।" लिखा हुआ देखा। जिसके बाद वो दहशत में आ गए।

ये हैं पूरा मामला

फ्लाइट में बम हैं लिखा संदेश की जानकारी तुरंत ही पायलट और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर। यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारकर CISF, बम स्क्वॉड और एयरपोर्ट पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। बहुत देर तक तालाशी होने के बाद भी टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा हैं की किसी ने दहशत फैलाने के उद्द्येश से ऐसे संदेश लिखे हैं। वहीं एयरपोर्ट पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पारर जांच शुरू कर दी हैं।

Also read: दिल्ली के कृष्णा नगर में जली हुई हालत में मिली स्टूडेंट की लाश, जांच में जुटी पुलिस, स्कूल बैग भी बरामद

8 अक्टूबर को भी मिली थी बम की धमकी

बीते 8 अक्टूबर को भी कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। और उस दिन धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। जिसमे एयरपोर्ट पर बम लगाने का संदेश भेजा गया था। और लिखा गया था की पूरे परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन को ये ईमेल दोपहर के 2 बजे मिला था। जिसके तुरंत बाद ही जाँच शुरू कर दी गई थी। और उस दिन भी जांच करने के बाद कुछ भी संदिग्ध प्राप्त नहीं हुआ था। और वो भी महज एक अफवाह ही साबित हुई थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast