Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार में 4,092 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, गया में 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ MoU पर हुए साइन; रोजगार-उद्योग को मिलेगी नई दिशा

Bihar News: बिहार में 4,092 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, गया में 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ MoU पर हुए साइन; रोजगार-उद्योग को मिलेगी नई दिशा

Gaya investments: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में कल 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को गया जिला स्थित वेलकम होटल बाय आई०टी०सी०, बोधगया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग और 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल 4,092 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।

बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर हुए इन समझौतों से राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। आज 4,092 करोड़ रूपये के 12 निवेश प्रस्ताव पर MoU की गई :- 

1. मिंट लाइफ साइंसेज 1,500 करोड़ रूपये।

2. ए०बी०आई०एस० (ABIS) ग्रुप - 600 करोड़ रूपये।

3. बायोहील एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 510 करोड़ रूपये।

4. जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (1) लिमिटेड 500 करोड़ रूपये

5. कुमार ऑर्गेनिक्स 300 करोड़ रूपये।

6. जियाना इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 206 करोड़ रूपये।

7. नालंदा ऑटोमेक प्राइवेट लिमिटेड 120 करोड़ रूपये।

8. अमरनाथ टेक्सटाइल 110 करोड़ रूपये

9. माँ भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड 95 करोड़ रूपये।

10. शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 51 करोड़ रूपये।

11. वास्तु विहार बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़ रूपये

12. कनकलया ज्वेलरी 50 करोड़ रूपये

इन प्रस्तावों में ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि आधारित उत्पाद, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी इकाइयाँ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से बिहार में उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करने, सहायक उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाएँ बढ़ेंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार में निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करना, उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूत बनाना है। राज्य सरकार की प्राथमिकता समझौता ज्ञापनों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है, ताकि निवेश प्रस्तावों का लाभ औद्योगिक उत्पादन, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के रूप में सामने आए। इसके लिए औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और निवेशकों के साथ समन्वय के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जापान, थाईलैंड एवं लाओस के राजदूत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, उद्योग विभाग के सचिव कुदंन कुमार, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव  नवीन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, उद्योगपति, निवेशक एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।     

Also read: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 42 इंच के प्रोफसर ने किया मतदान, लोगों को दिया ये खास संदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में आपदा की घड़ी में फिल्म एसोसिएशन बनी सहारा, मुख्यमंत्री राहत कोष को मिला 5 लाख का चेक; CM सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Bihar News: बिहार में आपदा और संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को और मजबूत करने की दिशा में आज दो महत्वपूर्ण सहयोग सामने आए। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया, जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया। दोनों चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में सौंपे गए।

Uttrakhand News:कथित वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी सख्त, पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा

Uttrakhand News:उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast