CHHATH PUJA 2022: छठ पूजा का मुख्य प्रसाद है ठेकुआ, जानें बनाने की विधि और सामग्री

CHHATH PUJA 2022: छठ पूजा का मुख्य प्रसाद है ठेकुआ, जानें बनाने की विधि और सामग्री

नई दिल्ली: छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि छठ पूजा का पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। वहीं आज छठ पर्व का दूसरा दिन है। जिससे खरना के नाम से जाना जाता है। इसके आलावा छठ पर्व में ठेकुआ का बहुत महत्त्व होता है। ठेकुआ से छठी मईया का अर्घ्य दिया जाता है।

दरअसल  जो महिलाएं छठ का व्रत रखते हैं वो ठेकुआ जरूर बनाते हैं। वहीं ज्यादातर महिलाओं को कठुआ प्रसाद की विधि के बारे  में नहीं पता है जो आज हम आपको कठुआ की विधि के बारे में बताएंगे। इसके लिए आपको गेंहू का आटा, गुड, नारियल, तेल, घी, इलायची की जरूरत होगी।

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा - 2कप

गुड़- 3/4कप

नारियल-  ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)

तेल- मात्रा अनुसार

घी- 2टेबल स्पून

4 इलायची

ठेकुआ बनाने की विधि

सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर ले। इसके बाद गुड के टुकड़ों को आधा कप पानी में भिगो ले और गर्म कर ले। जैसे ही पानी उबाल आ जाए उसके तुरंत बाद चमचे से चला कर देखिये की सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए। जैसे ही गुड़ पानी में घुल जाए उसके बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए। गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा ठंडा होने के लिए रख दीजिए। इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए।

फिर किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दिजिए। अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए। आटे की लोइया बना लीजिए और अब एक-एक लोई को ठेकुए के सांचे की सहायता से तैयार कीजिए। सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद इन्हें मीडियम गरम तेल में डालकर तल लीजिए। ठेकुए को मीडियम और धींमी आंच पर ही तलना चाहिए। इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिए। इसके बाद ठेकुआ बनकर तैयार है।

Leave a comment