
नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में तरबूज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि गर्मियों के समय में ही इस फल की खेती की जाती है। आमतौर पर इसकी कीमत 20-50 रूपये के बीच में होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी तरबूज की खेती होती है जिसकी कीमत लाखों रूपये है। वहीं इस तरबूज को आम व्यक्ति नहीं खरीद सकता है। क्योंकि इस कीमत ही इतनी होती है। जो आमजन नहीं खरीद सकता है। अब आप सोच रहे होगे कि एक तरबूज की कीमत लाखों रूपये कैसे हो सकती है और अगर है भी तो ऐसा क्या खास है इस लाख रूपये वाले तरबूज में?
दरअसल इस खास किसी के तरबूज का नाम डेनसुक है। जिसकी खेती जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी भाग में की जाती है। ये इतनी दुर्लभ है कि इसकी एक साल में 100 तरबूज उगाए जाते है। शायद यही कारण है कि इसकी कीमत लाखों रूपये है। तरबूज के रंग रूप की बात करें तो बाहरी से यह चमकीला और काला होता है। जबकि अंदर का हिस्सा अन्य तरबूजों की तरह नहीं, बल्कि कुरकुरा होता है। बाकी तरबूजों की तुलना में ये ज्यादा मीठा और कम बीज वाला होता है। जिन कुछ चुनिंदा लोगों ने इसे चखा है।
जानकारी के अनुसार इस तरबूज की पहली फसल से निकलने वाला फल ही इतना महंगा बिकता है। बाद वाली फसल से जो फल होता है वो 19 हजार रुपये तक में मिल सकता है मगर इसकी तुलना भालत से की जाए तो ये भी बेहद महंगा ही दाम है। साल 2019 में अब तक का सबसे महंगा तरबूज जो बिका था, उसकी कीमत थी साढ़े 4 लाख रुपये।हालांकि, कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से इसके दाम में काफी कमी आई है। इसके बावजूद भी काला तरबूज आज भी दुनिया का सबसे महंगा और सबसे दुर्लभ तरबूज है।
Leave a comment