Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल समेत पांच प्रदेशों में बजेगा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान!

बंगाल समेत पांच प्रदेशों में बजेगा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान!

States Election Dates:पांच प्रदेशों में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि 15 मार्च को शाम चार बजे पांचों प्रदेशों के चुनावी तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कर सकता है। जिन प्रदेशों में चुनाव होना है, उसमें एक केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल है। 

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि चुनाव आयोग ने विधानसभा से जुड़े कार्यक्रम की घोषणा के लिए शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

कम चरणों में चुनाव होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग इस बार कम चरणों में मतदान कराने पर विचार कर रहा है। जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, इन सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। साल 2021 की तुलना में इस बार मतदान कम चरणों में होने की संभावना है। बता दें कि पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुआ था लेकिन, इस बार इसे कम करने के लिए  केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। खासकर पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

एसआईआर प्रक्रिया पूरा

आपको बता दें कि जिन पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होना है, उन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों को समाप्त हो रहा है। चुनाव से पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast