Search KhabarFast

Press ESC to close

Lawrence Gang:लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह को क्यों दी धमकी, कहा- गोली माथे में मारेंगे

Lawrence Gang:लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह को क्यों दी धमकी, कहा- गोली माथे में मारेंगे

Threat To Badshah:बॉलीवुड सेलेब्स को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। खबर आ रही है कि बादशाह को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फोन कॉल के जरिए मिली है।

इसके अलावा धमकी से जुड़ा एक फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। रंदीप मलिक अनिल पंडित नाम का फेसबुक अकांउट है। जिसमें यह दावा किया गया है कि वह बिश्नोई गैंग से है। इसी पोस्ट में बादशाह को धमकी दी गई है। 

पोस्ट में क्या लिखा

बादशाह को धमकी दी गई फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि सिंगर बादशाह ने हरियाणा के कल्चर को खत्म करने की कोशिश की। इससे पहले 2024 में हमने आपको एक ट्रेलर दिखाया था। आपके क्लबे में इस बार हम आपको सीधा माथे पर शूट करेंगे। वहीं, बादशाह को धमकी मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। ऑफिसर का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं कि ये बिश्नोई के गैंग का ही मैसेज है या नही? दूसरी तरफ बादशाह ने अब तक इस धमकी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

बादशाह के गाने पर विवाद  

ऐसा कहा जा रहा है कि बादशाह को उनके हाल में रिलीज हुए हरियाणावी गाने टटीरी को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने की एक लाइन को लेकर विवाद है। दावा है कि लिरिक्स में महिलाओं के लिए गलत शब्दों का यूज किया गया है। इस मामले में बादशाह के खिलाफ एक्शन भी लिया गया है। वहीं, विवाद के बाद गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। गाने पर विवाद को लेकर बादशाह ने माफी भी मांग ली है। उन्होंने कहा था कि वह काफी दुखी हैं कि उनके गाने के कारण हरियाणा के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast