Search KhabarFast

Press ESC to close

घर में पूरी रात चालू रही बाइक, धुएं से दम घुटने से पूरे परिवार की मौत

घर में पूरी रात चालू रही बाइक, धुएं से दम घुटने से पूरे परिवार की मौत

Andhra Pradesh Chittoor Incident: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर के अंदर पूरी रात बाइक चालू रहने से धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस के अनुसार यह घटना पुंगनूर शहर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई। मृतकों की पहचान रामचंद्रैया (70), उनके पोते कार्तिक (15) और जुड़वां पोतियों चरिता और चंदना (8) के रूप में हुई है। चारों की मौत घर में सोते समय दम घुटने से हो गई।

मैकेनिक की सलाह ने ले ली जान

जानकारी के मुताबिक मुरली नाम का व्यक्ति पुंगनूर में हेयर सैलून चलाता है। शनिवार को उसने अपनी मोटरसाइकिल एक मैकेनिक के पास सर्विस के लिए दी थी। बाइक के इंजन में समस्या होने के कारण मैकेनिक ने उसका बोर पिस्टन बदल दिया था। बताया जा रहा है कि मैकेनिक ने मुरली को सलाह दी थी कि वह बाइक का इंजन पूरी रात चालू रखे। इसके बाद मुरली ने बाइक को घर के अंदर ही चालू कर दिया और घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दिए। उसी रात मुरली और उसकी पत्नी रेवती घर की छत पर सोने चले गए, जबकि उनके पिता रामचंद्रैया, बेटा कार्तिक और जुड़वां बेटियां चरिता और चंदना घर के अंदर सो रहे थे।

पूरे घर में फैल गया धुआं

रातभर बाइक के चलने से निकलने वाला धुआं धीरे-धीरे पूरे घर में भर गया। क्योंकि घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं, इसलिए धुआं बाहर नहीं निकल सका। इससे घर के अंदर सो रहे चारों लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब परिवार के अन्य लोगों ने देखा कि घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद अंदर जाकर देखा गया तो चारों लोग बेहोश हालत में पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast