Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर; गोला-बारूद का जखीरा बरामद

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर; गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Army Eliminates A Terrirost:जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नियंत्रण रेखा के पास बुच्छार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया।

भारतीय सेनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को उरी सेक्टर के बुच्छार क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बारे में जानकारी मिली थी। इस इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस ने 14और 15मार्च की रात एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। 

हथियार और गोला-बारूद बरामद

ऑपरेशन के दौरान तैनात सुरक्षाबलों ने जंगलों के बीच एक आतंकी की संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत आतंकी को चुनौती दी। वहीं, खुद को घिरा देख आतंकवादी ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी के पास से पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ। वहीं, इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए सेना ने ऑपरेशन जारी रखा है। सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे की तलाश कर रहे हैं।

सांबा में भी चला सर्च ऑपरेशन  

सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के सांबा में शनिवार यानी 14 मार्च को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार यानी 13 मार्च की रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई। उन्होंने कहा कि इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गा है और दिन निकलते ही यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापार तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG नियम सख्त...डबल कनेक्शन और बिना KYC वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और तेल-गैस सप्लाई में आई दिक्कतों के बीच भारत सरकार ने एलपीजी गैस को लेकर नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं।

दिल्ली में अभिभावकों को राहत, निजी स्कूल फीस को लेकर जारी किया गया निर्देश

दिल्ली में अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा निदेशालय दिल्ली (DoE) ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अब कोई भी निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल अभिभावकों पर एक महीने से ज्यादा फीस एक साथ जमा करने का दबाव नहीं बना सकेगा।

टीएमसी को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, काउंटिंग सुपरवाइजर से जुड़ी मांग वाली याचिका खारिज

Setback For TMC: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया है। टीएमसी की मांग थी कि काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है? संविधान के अनुच्छेद 324 की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast