Search KhabarFast

Press ESC to close

बदले की आग में धधक रहा ईरान! IRGC ने बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की कसम खाई

बदले की आग में धधक रहा ईरान! IRGC ने बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की कसम खाई

Iran Warns Israel: इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग ने खाड़ी क्षेत्र में उथल-पुथल मचा दी है। इसी बीच ईरान के शक्तिशाली सैन्य संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक ऐसा बयान जारी किया है। जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। आईआरजीसी ने कमस खाई है कि वह आयोतुल्लाह खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए नेतन्याहू को मार डालेंगे।

आईआरजीसीस ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी करते हुए कहा कि अगर बच्चों की जान लेने वाला यह अपराधी जिंदा है, तो हम पूरी ताकत के साथ उसे मार गिराएंगे। ईरानी सेना ने कहा कि आयातुल्ला खामेनेई की हत्या का हिसाब नेतन्याहू को चुकाना होगा।

इजरायल का बड़ा दावा

दूसरी तरफ इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि ईरान खर्ग द्वीप पर स्थित तेल निर्यात केंद्र पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों की सराहना की, जिन्हें वाशिंगटन ने सैना का लक्ष्य बताया था। काट्ज ने कहा कि ईरान के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक इसकी आवश्यकता होगी।

मोजतबा खामेनेई ने क्या कहा

इससे पहले ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता का पद संभालने के बाद बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ईरान खाड़ी देशों पर हमले जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने उस युद्ध में अन्य मोर्चे खोलने की धमकी दी है, जिसने पहले ही विश्व ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बाधित किया है।

16वें दिन भी युद्ध जारी

बता दें कि इजरायल-अमेरिका में 16वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिका की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया गया है, उसके सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए है। दूसरी तरफ इजरायल का भी ईरान पर बमबारी जारी है और लगातार मिसाइलों से निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, ईरान खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी घमासान जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें