Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान रॉयल्स को मिला नया बॉस, ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी ने 15660 करोड़ रुपए में खरीदा

राजस्थान रॉयल्स को मिला नया बॉस, ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी ने 15660 करोड़ रुपए में खरीदा

IPL 2026: आईपीएल के बीच राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्टील उद्योग के दिग्गज लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स के अधिग्रहण का ऐलान कर दिया है। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि जयपुर आधारित इस टीम को खरीदने के लिए समझौता हो चुका है।

बताया जा रहा हैकि यह सौदा करीब 1.65 अरब डॉलर यानी 15660 रुपए में हुआ। इस कंसोर्टियम में अदार पूनावाला और मौजूदा मालिक मनोज बदाले भी शामिल है।

लक्ष्मी मित्तल ने क्या कहा

लक्ष्मी मित्तल ने संयुक्त बयान में कहा कि उनका परिवार राजस्थान से नाता रखता है, इसलिए कोई भी आईपीएल टीम ऐसी नहीं है जिसका वह हिस्सा बनना राजस्थान रॉयल्स से ज्यादा पसंद करूं। उन्होंने पहली बार क्रिकेट स्कूल के दिनों में खेला था और तब से वह इस खेल के बड़े फैन रहे हैं। कई महान खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी है, जिनमें भारतीय खेल के आइकन शामिल हैं, जिन्होंने युवा प्रतिभाओं को अपने प्रदर्शन से प्रेरित किया है।   

Also read: IPL 2026: विवादों में फंसे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, ‘धुआं उड़ाने’ की हरकत पर उठे सवाल

राजस्थान का शानदार प्रदर्शन जारी

2008 में IPL का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स इस समय IPL 2026 में शानदार फॉर्म में है और प्लेऑफ की ओर बढ़ रही है, जहां युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी लगातार चमक बिखेर रहे हैं। अभी तक राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैच खेले हैं। जिसमें 6 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। 12 प्वाइंट के साथ राजस्थान अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, टीम को 4 मुकाबले और खेलने हैं। इन चारों मुकाबलों को जीतकर राजस्थान प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगा।                      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast