Search KhabarFast

Press ESC to close

ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर इस दिन होगी चर्चा; कई महत्वपूर्ण विधेयक किए जाएंगे पेश

ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर इस दिन होगी चर्चा; कई महत्वपूर्ण विधेयक किए जाएंगे पेश

Parliament Budget Session: लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण का समापन हो गया है। पहले चरण में काफी शोर-शराबा देखने को मिला। सत्तापक्ष और विपक्ष में तनातनी देखी गई। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भी विपक्ष के निशाने पर आ गए और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष ने पेश किया है।

अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव पर चर्चा और उसके बाद मतदान नौ मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र का दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा।

चर्चा के बाद ही होगा मतदान

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि अगर विपक्षी दल सत्र के पहले चरण की तरह विरोध को जारी रखते हैं, तो उनके लिए सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार इस पर पहले दिन चर्चा होती है फिर उसके बाद मतदान होता है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सेशन में साथ शुरू हुआ था। वहीं, एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया था। किरेन रिजिजू ने कहा कि सत्र के दूसरे चरण के दौरान सरकार चर्चा के लिए विशिष्ट मंत्रालयों की पहचान करने की योजना बना रहा है।

कई विधेयक होंगे पेश

किरेन रिजिजू ने बताया कि राज्यसभा में चर्चा के लिए पांच मंत्रालयों का चयन करेगी और लोकसभा के लिए पांच मंत्रालयों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि बजट का दूसरा चरण रोचक होने वाला है अगर विपक्ष हंगामा नहीं करता है तब। किरेन रिजिजू ने कहा कि हम कुछ महत्वपूर्ण विधेयक लाएंगे, जिनमें एक बेहद अहम विधेयक भी शामिल है। इसका खुलासा नहीं करेंगे की विधेयक क्या है, लेकिन दूसरे चरण में एक अहम विषय पर चर्चा होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast