Uttar Pradesh News: नया आईफोन खरीदने के महज तीन दिन बाद ही युवती के साथ बड़ी वारदात हो गई। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
दरअसल,ई-रिक्शा में बैठी युवती ने iPhone 18 Pro अपने पास रखा था। इस दौरान बदमाशों मोबाइल छिनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने पहले मोबाइल को लेकर युवती से सवाल किया और नया फोन की पुष्टी होते ही उसे झपट लिया।
बदमाशों ने झपटा आईफोन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में रहने वाली शुभी भंडारी सुबह ऑफिस जाने के लिए ई-रिक्श से निकली थीं। उसे ऑनलाइन भुगतान करना था। जिसके लिए उसने अपना मोबाइल बाहर रखा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। दोनों ने युवती से iPhone को लेकर सवाल किया। इसी दौरान बदमाशों ने मौका देखकर उसके हाथ से फोन झपट लिए। इसके बाद दोनों तेजी से भाग गए। पूरी घटना को इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि युवती और ई-रिक्शा में मौजूद अन्य कुछ लोग समझ पाते, इससे पहले ही बाइक सवार बदमाश काफी दूर निकल गए गए थे। पीड़िता के मुताबिक, उसने तीन दिन पहले ही आईफोन खरीदा था।
ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की गई
बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अनुसार, पीड़िता के पिता की ओर से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। खासतौर पर उस रास्ते के कैमरों की जांच की जा रही है। जहां वारदात हुई और जिस दिशा में बाइक सवार बदमाश भागे। पुलिस फुटेज में बाइक, उसके नंबर, बदमाशों के हुलिए और आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
Also read: स्कूल से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे...टीचर नौशाद को रास्ते में मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत;आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले