Parivartini Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से भगवान श्री विष्णु की पूजा की जाती है। वैसे तो पूरे साल में 24 एकादशी आती हैं, जिसका अपना अलग-अलग महत्व होता है। ठीक उसी तरह परिवर्तिनी एकादशी को भी शुभ माना जाता है। आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास में क्षीरसागर पर शयन शैय्या पर सोते हुए अपनी करवट बदलते हैं। इस दिन श्री हरि के वामन अवतार की पूजा की जाती है। साथ ही, व्रत रखने की भी परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और व्रत का पालन करने से सभी पापों का नाश होता है। इस दौरान कुछ उपायों को करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद मिलता है और सभी परेशानियों दूर हो जाती है। तो चलिए उन उपायों के बारें में जानते हैं।
परिवर्तिनी एकादशी 2026 की तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरूआत 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे हुई। जिसका समापन 22 सितंबर की रात 9:43 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 22 सितंबर को ही परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।
Also read: Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी के दिन होगी बप्पा की विदाई, यहां देखें गणेश विसर्जन की सही तारीख; नोट करें शुभ मुहूर्त
परिवर्तिनी एकादशी के उपाय
1. परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीले वस्त्र जरूर पहनें। भगवान विष्णु को पीले फूल,फलों और भोग अर्पित करे। साथ ही पीली वस्तुओं का दान भी करें।
2. शादीशुदा जिंदगी से सभी तकलीफों को दूर करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का 108 बार जप करें।
3. नौकरीपेशा लोग पैसा कमाने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन पहनकर विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और लड्डू का भोग लगाएं।
4. बच्चों की अच्छी लाइफ के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन एक साबुत हल्दी को पीस लें और अपने बच्चे के माथे पर टीका लगाएं।
5. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन जौ या गेहूं की रोटी पर थोड़ा मीठा दही रखकर गाय को खिलाएं।
6. परिवार की समस्या को दूर करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन एक मिट्टी के बर्तन में मूंग भरकर रखें और अगले दिन किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान करें।