Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16-17 जुलाई की रात को गांव अनंगपुर में आकाश नाम के व्यक्ति की गाड़ी में कुछ युवकों ने आग लगा दी थी और फायरिंग की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच NIT को सौंपी गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों - रवि, दिनेश और मोहित उर्फ टेढ़ा (निवासी दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोबिन का पीड़ित आकाश के साथ पहले झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। लेकिन रोबिन रंजिश रख रहा था। उसी रंजिश के चलते रोबिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोली चलाई और फिर आग लगा दी। जब परिवार बाहर आया तो उन पर भी फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। रवि के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे और मोहित उर्फ टेढ़ा के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के CM नायब सैनी ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा, बताया आस्था और विरासत का प्रतीक

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का भव्य आगाज हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा सौ साल पुरानी यह परंपरा अंबाला की आस्था, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है।

Uttarakhand News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और 13 पुलिस उपाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast