
नई दिल्ली: देश के सबसे लंबी रिवर क्रूज़ की यात्रा जल्द ही शुरु होने जा रही है। बता दें कि जनवरी 2023 से वाराणसी में देश की सबसे संबी रिवर क्रूज की यात्रा शुरू होने जा रही है। इस क्रूज़ की यात्रा के लिए आपको 50 दिनों का समय लगेगा। ये यात्रा वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक होगी। वहीं इसका नाम गंगा विलास क्रूज़ रखा गया है। इतना ही नहीं ये क्रूज़ यात्रा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
जल्द शुरू होगी सबसे लंबी क्रूज की शुरूआत
इस यात्रा में आपको कांजिरंगा और सुंदरबन जैसे अद्भुत स्थलों का नजारा करने का मौका मिलेगा। जो आपको जूवन भर याद रहने वाला है। ये यात्रा काशी के घाटों से शुरू होकर बांग्लादेश से होते हुए असम के डिब्रुगढ़ तक होगी। बता दें कि ये देश में सबसे लंबी यात्रा कराने के लिए तैयार रिवर क्रूज़ गंगा विलास निर्मित पहला रिवर शिप है। गंगा विलास क्रूज़ की लंबाई 62.5 मीटर, चौड़ाई 12.8 मीटर, ड्राफ्ट 1.35 मीटर होगा. इसमें 18 सुइट्स होंगे. ये पूरी तरह से सुरक्षित होगा, इसी दृष्टि से इसको तैयार किया गया है।
जनवरी 2023 में शुरू होने वाली ये यात्रा नदी में कुल 3200 किलोमीटर की होगी। वहीं लंबी यात्रा पर मनोरंजन के लिए संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. वहीं फिटनेस के लिए जिम आदि सुविधाएं होंगी। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस क्रूज़ का टाइम टेबल जारी करते हुए कहा कि इसमें अद्भुत रोमांच होगा। भारत अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुख्य अभियंता रविकांत ने बताया की ये दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज़ यात्रा होगी। ये यात्रा भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगी और 50 से ज़्यादा जगहों पर रुकेगी।
Leave a comment