Search KhabarFast

Press ESC to close

केंद्र सरकार ने बदला प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम, केंद्रीय सचिवालय की भी बदल गई पहचान

केंद्र सरकार ने बदला प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम, केंद्रीय सचिवालय की भी बदल गई पहचान

PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब बदल गया है। अब पीएमओ को सेवातीर्थ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ केंद्रीय सचिवालय का नाम भी बदला गया है। अब केंद्रीय सचिवालय का नाम कर्तव्य भवन होगा। इसके साथ ही पीएमओ के नाम को बदलने की घोषणा की गई है। इससे पहले दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था। वहीं, पीएम आवास अब लोक कल्याणा मार्ग कहलता है।

बता दें कि उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत देश के 8राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने राजभवनों के नाम में बदलाव किया है। यब बदलाव गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के बाद किए गए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में पिछले साल राज्यपाल के सम्मेलन में हुई एक चर्चा का हवाला देते हुए कहा है कि राज भवन नाम औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।

राजभवन का भी बदला गया नाम

भारत में राज्यपाल में राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन किया जा रहा है। इस बदलाव का मुख्य कारण राजभवन को जनता के करीब लाना है। केंद्र सरकार का कहना है कि राजभवन से कोलोनियल प्रतिध्वनि जाहिर होती है। सरकार चाहती है कि ये भवन आम जनता के लिए खुले और मानवीय बने। इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल से हुई है। जहां कोलकाता और दार्जलिंग के राजभवन का नाम लोकभवन कर दिया गया।

नाम बदलने का अधिकार किसके पास

राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने का अधिकार राज्यपाल या राज्य सरकार के पास नही है, बल्कि ये फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया है। हर राज्य में इसे लागू राज्यपाल ही कर रहे हैं लेकिन, इसका निर्देश केंद्र सरकार का ही है। राज्यों का इसमें अधिकार नहीं है। वहीं, नाम बदलने को लेकर भारतीय संविधान में कोई व्यवस्था नहीं है। ये एक प्रशासनिक निर्णय है। जो केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर आधारित है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Weather Update: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर कई इलाकों में ज़बरदस्त धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके का मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान आया। दिल्ली में छतरपुर, आरके पुरम, कर्तव्य पथ, आरएमएल अस्पताल, गुरुद्वारा बंगला साहिब, मौलाना आज़ाद रोड, बाराखंभा रोड और इंडिया गेट के आस-पास के इलाकों में धूल भरी आंधी देखी गई, जबकि उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 49 के आस-पास के इलाकों में भी ऐसे ही हालात रहे।

युद्ध की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ को भारत का जवाब, PoK पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली:  भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ की हालिया भड़काऊ सैन्य धमकियों का कड़ा जवाब दिया। भारत ने इन बयानों को इस्लामाबाद की एक हताशा भरी कोशिश बताया, जिसका मकसद उसके खराब घरेलू रिकॉर्ड और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन से ध्यान भटकाना है। साथ ही, नई दिल्ली ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में सरकार-विरोधी बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों को दबाने के लिए इस्लामाबाद द्वारा की जा रही बेरहम कार्रवाई की ओर भी तीखा ध्यान दिलाया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए सीएम धामी, प्रदेशभर में ऑडिट के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast